महिला सहित चार के खिलाफ केस दर्ज
काशीपुर, जुलाई 1 -- काशीपुर। ग्राम कटैया निवासी राकेश कुमार ने थाना आईटीआई पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने और जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, एसडीएम न्यायालय के आदेश पर बीते 21 मई को राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में उनकी भूमि पर सीमांकन कर पत्थर लगाए गए थे। आरोप है कि श्रीदेवी, रनवीर सिंह, दिग्विजय सिंह और धर्मवीर सिंह ने प्रशासनिक कार्य में बाधा डाली और सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो भी प्रसारित किया। इसके बाद 27 जून की रात को आरोपियों ने न्यायालय द्वारा स्थापित सभी सरकारी पत्थरों को उखाड़ दिया और खेत जोतकर अवैध कब्जा कर लिया। विरोध करने पर पीड़ित और उनके मजदूरों को कुल्हाड़ी से काटने व जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने जान-माल की सुरक्षा, अवैध कब्जा हटवाने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.