महिला सहित आठ युवतियों का रेस्क्यू, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जून 12 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बसंतपुर मलंग चौक स्थित एक मकान में शुक्रवार को छापेमारी कर पुलिस ने महिला सहित आठ युवतियों का रेस्क्यू किया। वहीं, आपत्तिजनक स्थिति में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मकान मालिक व कथित संचालक फरार हो गया। एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर एवं प्रभारी थानाध्यक्ष नौशाद आलम ने विशेष टीम का गठन किया, जिसके बाद चिह्नित ठिकाने पर छापेमारी की गई। पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, कई मोबाइल तथा नकद बरामद किया है। एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि रेस्क्यू की गई महिलाओं और युवतियों को पुलिस संरक्षण में रखकर काउंसिलिंग एवं अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली के पहाड़गंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार, 4 लड़कियां छुड़ाईं गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.