पीलीभीत, सितम्बर 21 -- बीसलपुर। संवाददाता कोतवाली में महिला सहायता केंद्र की स्थापना की गई। जिसका उदघाटन सीओ ने फीता काटकर किया। महिला सशक्ति करण मिशन के तहत कोतवाली में फेस पांच के अन्तर्गत महिला सहायता केंद्र की स्थापना की गई। जिसमे एक महिला उपनिरीक्षक, पांच महिला कांस्टेबल, चार उपनिरीक्षक एवं चार कांस्टेबलों को तैनात किया गया है ताकि महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार का समस्या का तत्काल निराकरण किया जाये। महिला सहायता केंद्र का सीओ प्रगति चौहान ने फीता काटकर उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि शासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। महिला सहायता केंद्र पर ही महिलाओं की शिकायते दर्ज की जाएंगी और उनका तत्काल निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.