महिला सहकर्मी के कहने पर रची थी छिनैती की साजिश
औरैया, जून 25 -- दिबियापुर क्षेत्र में चकबंदी विभाग के अनुदेशक अधिकारी से मारपीट कर मोबाइल छीनने की घटना महज लूट नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश निकली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गुजारा भत्ते के विवाद को लेकर एक महिला सहकर्मी के कहने पर तीन युवकों ने पूरी योजना बनाई और सुनसान सड़क पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक और टाटा हैरियर कार बरामद कर ली। मामले का खुलासा गुरुवार को औरैया कोतवाली में में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने सीओ सिटी की मौजूदगी में किया।
पुलिस की कार्रवाई एडिशनल एसपी के अनुसार, चकबंदी विभाग में अनुदेशक अजय कुमार पाण्डेय निवासी नई बस्ती सत्तेश्वर, कोतवाली औरैया 22 जून की शाम ककोर मुख्यालय से शासकीय डाक लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.