दरभंगा, मार्च 7 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। महारानी कल्याणी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के माध्यम से ही समाज और देश में समृद्धि आ सकती है। आधी आबादी महिलाओं को शिक्षित और उनका कौशल विकास कर ही भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रीता कुमारी ने कहा कि आज का दिन महिलाओं का है। शहर से लेकर सुदूर गांव तक पूरे बिहार में आज बेटियां ना केवल अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं, बल्कि हर क्षेत्र में उसकी धमक बढ़ी हैं।इस अवसर पर कॉलेज परिवार की ओर से महिला शिक्षकों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. रीता कुमारी, डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.