सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में महिला एवं बाल विकास निगम, जीविका, कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में महिला सशक्तिकरण के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में महिलाओं की बढ़ती मतदान भागीदारी इसका स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि लिंगानुपात के मामले में जिला ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जो समाज में बढ़ती जागरूकता और सकारात्मक सोच को दर्शाता है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के बीच संस्थागत प्रसव की संख्या में भी वृद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.