मेरठ, मार्च 9 -- संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में सोमवार को महिला सशक्तिकरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की सेबी, साक्षी, लवीना, सानिया, राधिका, इकरा, लायबा, खुशनुमा, अक्शा सहित 25 छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही बेबाकी से अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने की। जबकि संयोजिका डॉ. नीरु के नेतृत्व में कार्यक्रम सफल सम्पन्न हुआ। मंच संचालन सोनम और लायबा नूर ने किया। इस अवसर पर प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ. विदुषी, डॉ. अंकुर, डॉ. महेश पालीवाल, शहला अंसारी, डॉ. राहत परवीन, राजेन्द्र सिंह, डॉ. राजेश्वरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समन्वयक डॉ. नीरु ने सभी वक्ता और श्रोताओं का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.