पटना, अप्रैल 5 -- हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। केंद्र सरकार ने नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए अनेक नीतिगत फैसले लिए, जिनका व्यापक सकारात्मक प्रभाव समाज के हर वर्ग पर पड़ा है। डॉ. सुमन ने कहा कि महिलाओं को सेना, बीएसएफ एवं सीआरपीएफ जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवसर प्रदान कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया गया है। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता देश में सामाजिक न्याय और समान भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.