महिला सशक्तीकरण के लिए बेल्हा से नेपाल की यात्रा पर निकलीं आयुषी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 6 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नौकरी छोड़ महिला सशक्तीकरण की अलख जगाने के लिए प्रतापगढ़ की बेटी आयुषी साइकिल से नेपाल यात्रा पर निकली हैं। युवाओं को अपने साथ जोड़कर स्वच्छता और महिलाओं की जागरूकता का उद्देश्य लेकर अकेले साइकिल यात्रा कर रही हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार निवासी शिव प्रकाश केसरवानी की बेटी आयुषी केसरवानी सोशल मीडिया पर बेल्हा वाली लड़की के नाम से जानी जाती हैं। महिलाओं को जागरूक करने के लिए 28 जून से नेपाल तक साइकिल यात्रा कर रही हैं। शनिवार को संत कबीरनगर की तहसील मेहदावल पहुंच चुकी थीं। अगले दो दिनों में नेपाल पहुंच जाएंगी। बेल्हा से नेपाल की यह उनकी पहली साइकिल यात्रा है। अपने जारी वीडियो में आयुषी कहती हैं, दोस्तों बेल्हा वाली लड़की से भारत वाली लड़की बनने के लिए प्रतापगढ़ से नेपाल तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.