बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- महिला सशक्तीकरण के प्रति छात्राओं को किया जागरूक फोटो चेवाड़ा स्कूल : श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को जागरूक करते अधिकारी। चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के प्लस टू श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय में शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण को लेकर कार्यशाला हुई। मौके पर बीडीओ विपिन कुमार और थानाध्यक्ष देव कुमार मौजूद थे। स्कूल में पढ़ाई कर रहीं छात्राओं को महिला सशक्तीकरण और बाल विवाह के संबंध में जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी धन है जो हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। छात्राओं का कहा गया कि स्कूल आने और जाने के दौरान किसी तरह की परेशानी हो तो पुलिस को सूचना दें। मौके पर एसआई किरण कुमारी, सिपाही आदिती कुमारी, एचएम अशोक कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.