अंबेडकर नगर, मई 7 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सम्यक सम्बुद्ध चैरिटेबल ट्रस्ट किछौछा के तत्वावधान में कामता प्रसाद जनता इंटर कॉलेज बसखारी में ज्योतिबा फुले और डॉ भीमराव अम्बेडकर का योगदान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। डीआर अम्बेश की अध्यक्षता एवं धर्मशील के संचालन में आयोजित गोष्ठी में प्रतिभाखोज परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि ज्योतिबा फुले महिला सशक्तिकरण के अग्रदूत थे। उन्होंने समाज में समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय की नींव को मजबूत किया। डीआर अम्बेश ने कहा कि महापुरुषों का योगदान केवल अतीत तक सीमित नहीं है बल्कि वर्तमान समाज के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिवक्ता रामलोचन धर्मशील ने मेधावियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान शांति, कांति यादव, बबिता, प्रेमचंद...