महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी
भागलपुर, जून 7 -- गोराडीह, संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर योजना के अंतर्गत गोराडीह प्रखंड सभागार में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता सीडीपीओ पुष्पा कुमारी ने की। इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को मिशन शक्ति के विभिन्न घटकों, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम तथा अन्य महिला कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक भी किया गया।इस यह भी पढ़ें- हर महिला आत्मनिर्भर बने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.