भागलपुर, अप्रैल 2 -- शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 1 एवं 2 के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. अजय कुमार एवं उमा शंकर पासवान ने किया। पहले सत्र में स्वयंसेवक गोद लिए गांव कुलकुलिया पहुंचे, जहां उन्होंने घर-घर एवं चौपालों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान तथा सुकन्या समृद्धि योजना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। दूसरे सत्र में महाविद्यालय परिसर में डिजिटल साक्षरता विषय पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. शत्रुघ्न कुमार ने डिजिटल शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षकगण, एनसीसी अधिकारी शेखर सुमन, प्रधान सहायक रमेश कुमार ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.