गंगापार, जून 17 -- जन कल्याण स्वास्थ्य मेले में पहुंचे करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास की आधारशिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर टिकी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। करछना ब्लॉक परिसर में आयोजित जन कल्याण स्वास्थ्य मेले में विधायक पीयूष रंजन निषाद ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के साथ उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य करता है। विधायक ने बताया कि उन्होंने अपनी विधायक निधि से 248 परिषदीय विद्यालयों के विकास और उन्हें स्मार्ट स्कूल बनाने के लिए लगभग 14 करोड़ 65 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है। इसका परिण...