फरीदाबाद, मार्च 6 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद के अटल कमल कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में महिला खिलाड़ियों का सम्मान और आत्मरक्षा प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम में बोलते हुए पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नारी धैर्य, संवेदनशीलता और शक्ति का प्रतीक है तथा परिवार की प्रथम शिक्षिका होती है। उनके अनुसार जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी मजबूत बनते हैं। नगर निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष, त्याग और योगदान को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हर बेटी को शिक्षा और हर महिला को सुरक्षा व सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.