रिषिकेष, मार्च 28 -- राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में शनिवार को आंतरिक महिला परिवाद समिति के तत्वावधान में "महिला सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण: आइए सशक्त बनें" विषय पर संगोष्ठी हुई,जिसमें विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य और राजनीति तक के विभिन्न पहलुओं पर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। शनिवार को डोईवाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ अस्मिता ममगाईं ने किया। उन्होंने वर्तमान समय में साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों के प्रति छात्राओं को सचेत किया। उन्होंने साइबर सुरक्षा के गुर सिखाते हुए बताया कि कैसे सतर्क रहकर डिजिटल दुनिया में स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है। प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने समाज के उत्थान में मातृशक्ति की अपरिहार्य भूमिका पर प्रकाश डाला। स्पर्श हिमालय विवि की महिला चिकित्सक प्रो. पूनम कोट ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.