औरंगाबाद, अप्रैल 3 -- गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और नशा रोकथाम पर भी दी जानकारी फोटो- 3 अप्रैल एयूआर 17 कैप्शन: कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना पुलिस ने अभया ब्रिगेड के सहयोग से छात्राओं के लिए सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें एसआई पूजा शर्मा ने किशोर लड़कियों को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिला के सशक्त होने से ही समाज मजबूत बनता है और किशोरावस्था में शारीरिक एवं मानसिक बदलावों को समझना जरूरी है। एसआई शर्मा ने गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए चेताया कि इसकी सही समझ न होने पर लड़कियां शारीरिक और मानसिक शोषण का शिकार हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में कम उम्र की लड़कियां नशे और अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों के चपेट में आ रही है...