नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के लॉ सेंटर-II द्वारा आयोजित नारी टॉक्स 2.0 भाषण प्रतियोगिता में एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्वनी शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही विकसित राष्ट्र की कुंजी है।कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण, समानता और नेतृत्व जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। प्रतिभागियों ने प्रभावशाली वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान को रेखांकित किया।अपने संबोधन में अश्वनी शर्मा ने भारतीय इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर, अमृता देवी और मीराबाई जैसी महान महिलाओं ने साहस, नेतृत्व और समाज सेवा की मिसाल पेश की है। उनके जीवन से आज भी युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सकती है।कार्यक्रम के दौरान शैक्ष...