रुडकी, मार्च 9 -- रुड़की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर असाही ग्लास फैक्ट्री की ओर से संचालित आरोहण परियोजना के तहत रविवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। सेवानिवृत ब्रिगेडियर हंसन वालिया ने कहा कि आरोहण परियोजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और जागरूकता से जोड़ने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.