महिला सशक्तिकरण समिति में राज्यसभा सांसद पुनः नामित
गोरखपुर, मई 17 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद संगीता यादव को महिला सशक्तिकरण समिति में पुनः नामित किए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं संसदीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि समिति के माध्यम से महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा उनके हितों की रक्षा एवं उन्नति के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वे पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.