मधेपुरा, मार्च 9 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ विशेष पौधरोपण किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं और बच्चों ने मिलकर फलदार और छायादार पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। सिकरहटी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 90 पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। मौके पर मौजूद एलएस रजनी सिंह व किरण राधव ने बताया कि यह पहल महिला दिवस को रचनात्मक और सकारात्मक तरीके से मनाने के लिए आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं को समाज में सम्मान देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी दी गई। इस दौरान पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.