नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र 'नारी सम्मान- लोकतंत्र में अधिकार' को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठने की अपील की। उन्होंने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जल्द लागू करने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए सदन में सर्वसम्मत संकल्प लाने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह कानून केवल महिलाओं की संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि नीति-निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने संसद में इस ऐतिहासिक पहल को आगे बढ़ने नहीं दिया और अब लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.