अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नीता ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त करने व समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण व अन्य विषयों पर विचार व्यक्त किए। इसमें सभ्यता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सलोनी द्वितीय व दीपांशी तृतीय स्थान पर रहीं। रजनी और परी सैनी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. रविंद्र राजपूत, डॉ. नीरू वार्ष्णेय व डॉ. अक्षय कुमार रहे। संचालन मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ. प्रतीक्षा रघुवंशी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.