कन्नौज, अप्रैल 11 -- जिले में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा जन चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामों, कस्बों, बाजारों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से बचाव के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...