सिमडेगा, मार्च 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में कौशल प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी कंचन सिंह उपस्थित थी। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीजेएम निताशा बारला, प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम,जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा सहित कई अधिकारी मौजूद थे। मौके पर महिलाओं के अधिकार,शिक्षा,आत्मनिर्भरता और कौशल विकास के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। डीसी अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा और कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्...