अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में बुधवार को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य प्रो. नीता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9667173333 पर अधिक से अधिक लोगों को मिस्ड कॉल देने के लिए प्रेरित किया गया। 560 छात्राओं ने मिस्ड कॉल कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पूर्व छात्रा गुरप्रीत कौर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने ताइक्वांडो की तकनीकों का अभ्यास कराते हुए आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के उपाय बताए। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मिस्ड कॉल अभियान आयोजित 'न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.