जहानाबाद, अगस्त 6 -- जहानाबाद। एसपी कोटा किरण कुमार निर्देशन में गुरुवार को पुलिस दीदी टीम (अभया ब्रिगेड) द्वारा इन्टर स्तरीय प्रवेशिका विधालय परसबिगहा में ऑपरेशन विधि पालक युवक के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल वातावरण को बढ़ावा देना है। इस मौके पर नया सवेरा 3.0 के तहत महिला सशक्तिकरण के विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही मानव व्यापार की रोकथाम ,महिला सुरक्षा एवं महिला उत्थान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। यह भी पढ़ें- Ara News: पुलिस ने पवना हाई स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...