मथुरा, मार्च 29 -- महिला सशक्तिकरण के नाम रहा पिंक जॉब फेयर मथुरा। खजानी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित शक्ति-एक आधार कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं रोजगार सृजन को समर्पित रहा।ब्रज कला केंद्र में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान रहीं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने कौशल को पहचानने एवं समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही खजानी लर्निंग अकादमी द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों-जैसे डिजिटल प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास एवं स्वरोजगार आधारित कोर्स की जानकारी भी साझा की गई। विशिष्ट अतिथि कांता गजरानी, मुदिता शर्मा, रेखा माहेश्वरी एवं नीलम गोयल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पिंक जॉब फेयर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा एवं क्षेत्रीय पा...