बरेली, अप्रैल 16 -- नवाबगंज। नारी सशक्तिकरण के संदेश के साथ बुधवार को महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली। विधायक डा. एमपी आर्य और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. एके गंगवार ने भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया।रैली पीलीभीत हाईवे से होते राजघाट पुल के पास पैरा मेडिकल कालेज पहुंची। वहां कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पटका पहनाकर सम्मान किया। सांसद छत्रपाल गंगवार ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े विधेयक के बारे में जानकारी दी। इसमें विधायक डा. एमपी आर्य, मीरगंज विधायक डा. डीसी वर्मा, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडेय, भाजपा जिला मंत्री डा. मीनाक्षी गंगवार, पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर, ब्लाक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन के समर्थन में निकली रैली यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली यह भी पढ़ें-...