सुल्तानपुर, फरवरी 15 -- चांदा, संवाददाता। महिलाओं के स्वावलंबन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नंदगांव ढाबा में की जा रही पहल को रविवार को विशेष सराहना मिली, जब अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल अपनी टीम के साथ नंदगांव ढाबा पहुंची। उन्होंने लगभग दो घंटे से अधिक समय तक वहां रुककर नंदगांव के इको-फ्रेंडली वातावरण का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित ढाबे की कार्यप्रणाली को नज़दीक से देखा और वहां कार्यरत महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कृष्णा पटेल ने कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं, तो परिवार और समाज दोनों मजबूत बनते हैं। इस अवसर पर नंदगांव की चे...