सहरसा, अप्रैल 18 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की संयोजक अर्चना आनंद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि इस कानून से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका मिलेगी। यह पहल महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अधिनियम देश में महिला नेतृत्व को मजबूत करते हुए लोकतंत्र को और सशक्त बनाएगा। यह भी पढ़ें- महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगा अधिनियम यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को देगा नई राजनीतिक पहचान यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में एनएसएस की संगोष्ठी का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...