रायबरेली, मार्च 13 -- रायबरेली, संवाददाता। नारी सशक्तिकरण और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का संदेश लेकर सात हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकली छात्रा आशा मालवीय ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी भारत भ्रमण यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए यात्रा के उद्देश्य और अब तक की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जानकारी के अनुसार आशा मालवीय ने 11 जनवरी को राजस्थान की राजधानी जयपुर से अपनी साइकिल यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा के माध्यम से वह देश के विभिन्न राज्यों और जिलों का भ्रमण कर रही हैं। यात्रा के दौरान वह लोगों से मिलकर महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और साहस के बारे में जागरूकता फैलाने का काम भी कर रही हैं।शुक्रवार को रायबरेली पहुंचने पर आशा मालवीय ने जिला जज और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.