मेरठ, अप्रैल 3 -- ऐतिहासिक प्रांतीयकृत नौचंदी मेला इस बार पूरी तरह सुरक्षित और सुविधा संपन्न होगा। ये बातें जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मेले के जरिये महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा। इसमें पहली बार महिलाओं को 20 दुकानें फ्री आवंटित की जाएंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी वरीयता मिलेगी। गौरव चौधरी ने कहा कि इस बार झूले वे ही ठेकेदार लगा सकेंगे जो ए श्रेणी के हैं और उनके पास झूलों का लाइसेंस होने के साथ ही सुरक्षा सर्टिफिकेट और झूले का बीमा होगा। कहा कि जिला पंचायत पहली बार मेले में ई रिक्शा की जगह गोल्फ कार्ट की सुविधा देने जा रही है। 15 साल तक के किशोरों और 60 साल से ज्यादा के बुजुर्गों को गोल्फ कार्ट के जरिये मेले में निशुल्क घुमाया जाएगा, बाकी लोगों से 10 रुपये किराया वसूला ...