गाजीपुर, मार्च 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के ऑडिटोरियम परिसर में " नौ निर्माण के नौ दिवस" कार्यक्रम संचालित है। सोमवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरस मेला, समूह की महिलाओं के सरकारी योजनाओं के जागरूकता व मिशन शक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और विशिष्ठ अतिथि सरिता अग्रवाल ने शुभारंभ किया। उपायुक्त स्वतः रोजगार विजय कुमार यादव ने बीते नौ वर्षों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत किये गए कार्यों एवं योजना के उद्देश्य के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। इस दौरान डीडीओ सुबाष चंद्र सरोज ने आये सभी लोगों के प्रति अभार जताया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.