नोएडा, जुलाई 12 -- नोएडा। जिले के सभी थानों की महिला बीट अधिकारियों ने स्थानीय महिलाओं को शनिवार को महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। महिला सुरक्षा टीम ने अलग अलग गांवों, सोसाइटियों, लेबर कॉलोनियों और बाजारों में महिलाओं और बच्चियों को एकत्र कर उनसे बातचीत की। सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, उनके प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। शासन के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.