औरैया, मार्च 20 -- सहार, संवाददाता। महिला सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर श्री सच्चिदानंद जन सहयोगी इंटर कॉलेज, लहरापुर में अनूठी पहल की गई। कक्षा छह की छात्रा हिमांशी जाटव को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें नेतृत्व के लिए प्रेरित करना रहा। प्रधानाचार्य की भूमिका में हिमांशी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, शिक्षकों से संवाद किया और छात्र-छात्राओं को अनुशासन व शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। छात्रा को इस नई भूमिका में देखकर विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाचार्य पवन नायक ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.