किशनगंज, फरवरी 28 -- पौआखाली। एक संवाददाता शुक्रवार को सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर महिला सशक्तिकरण, बाल सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाद-विवाद, पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को सामाजिक विषयों पर जागरूक किया गया। वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण, बच्चों की सुरक्षा और नशा से होने वाले दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। पेंटिंग एवं निबंध के माध्यम से भी समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया। प्रतियोगिता के उपरांत सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुखानी थाना प्रभारी मन्नू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.