पटना, फरवरी 25 -- महिला सशक्तीकरण पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछले साल की अपेक्षा अधिक खर्च होंगे। राज्य सरकार ने महिलाओं पर खर्च होने वाले बजट में 31.46 प्रतिशत की वृद्धि की है। इसी प्रकार बाल कल्याण बजट और हरित बजट में भी राशि की बढ़ोतरी की गई है। बुधवार को विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और विधान परिषद में प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने बजट को रखा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में महिला बजट का आकार 63 हजार 964 करोड़ रखा गया है, जो पिछले वर्ष 48 हजार 656 करोड़ से करीब 1500 करोड़ अधिक है। इस बार कुल बजट का 18.40 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं के विकास के लिए रखा गया है। ये खर्च 27 विभागों द्वारा किये जाएंगे। वहीं, महिलाओं के विकास पर होने वाले खर्च में सबसे अधिक 20,431 करोड़ शिक्षा विभाग और 19,320 करोड़ ग्रामीण विकास विभाग द्वारा खर्च क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.