बरेली, अप्रैल 4 -- फोटो अजय 304, बरेली कॉलेज बरेली में हुई प्रज्ञा परिषद प्रज्ञा प्रवाह की चिंतन बैठक बरेली। प्रज्ञा परिषद प्रज्ञा प्रवाह की ब्रज प्रांत इकाई के क्षेत्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों की प्रवास एवं चिंतन बैठक शनिवार को बरेली कॉलेज बरेली के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक देवराज, ब्रज प्रांत अध्यक्ष प्रो. शर्मिला शर्मा व प्रांत संयोजक डॉ. हरेंद्र गौड़ ने संगठन की कार्यशैली, महत्ता और आगामी कार्य योजना पर जानकारी दी। वहीं मई में प्रस्तावित युवा अभ्यास वर्ग की तिथि निर्धारण तथा तैयारियों की समीक्षा की गई। भाग्य नगर में होने वाले महिला सम्मेलन पर भी चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. अजिता सिंह तिवारी, डॉ. अमिता गुप्ता, प्रदीप जैन, डॉ. रश्मि रंजन, प्राचार्य प्रो. ओपी राय, चीफ प्रॉक्टर प्रो. इंदीवर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.