चतरा, अप्रैल 30 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार बुधवार को हंटरगंज के रॉयल एकेडमी आवासीय विद्यालय के शिक्षक और छात्रों के सहयोग से महिला सम्मान सुरक्षा को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन सरयू यादव केदली पंचायत सचिवालय के पीएलवी मिथिलेश कुमार और हंटरगंज थाना के पीएलवी अजय दास के द्वारा संयुक्त रूप से निकल गया। इस दौरान महिला सम्मान सुरक्षा से जुड़े स्लोगन शिक्षक बच्चों और पीएलवी के द्वारा लगाया गया। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर हंटरगंज क्षेत्र का भ्रमण किया और पुन: विद्यालय परिसर पहुंचकर प्रभात फेरी का समापन किया गया। यह भी पढ़ें- महिला उत्पीड़न के विरुद्ध प्रभातफेरी निकाल लोगों को किया जागरूक प्रभात फेरी के दौरान लोगों को ...