अंबेडकर नगर, जून 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में मातहतों के साथ गोष्ठी की। गोष्ठी में जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज करने और महिला सम्बंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में एसपी ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे ऐसी घटनाएं नियंत्रित की जा सकें। उन्होंने कहा कि शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाए। आईजीआरएस के आवेदकों से स्वयं वार्ता करके फीडबैक लें एवं थानों पर नियमित रात्रि गणना की जाए। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पोर्टल से जुड़े लंबित मामलों को लेकर एसपी गंभीर उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रो...