मऊ, जून 2 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मंगलवार को महिला थाने का औचक निरीक्षण करके जायजा लिया। इस दौरान स्वच्छता अभियान के तहत मुकम्मल साफ-सफाई समेत महिला सम्बंधित अपराध को लेकर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर त्वरित कार्रवाई किया जाए। अपराधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने को लेकर मंगलवार दोपहर में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने महिला थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एसपी ने पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए महिला अपराधों, साइबर मामलों और जनसुनवाई पर विशेष जोर देने के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय संचालन, सीसीटीएनएस व्यवस्था और मिशन शक्ति से संबंधित अभिलेखों का गह...