लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, संवाददाता। जालसाजों ने महिला समेत पांच लोगों के खातों से करीब सवा सात लाख रुपये पार कर दिया। ठगी के यह मामले चौक, चिनहट, बंथरा, गौतमपल्ली और गोमतीनगर विस्तार के हैं। पुलिस ने पांचों मामले दर्ज कर लिए। चौक के चौपटिया स्थित जियालाल फाटक निवासी सुबोध अग्रवाल चौक पुरानी सब्जी मंडी स्थित निर्मला चिकन हैंडीक्राफ्ट में कैशियर के पद पर है। उनका व बेटी का खाता इंडसइंड बैंक में है। बीते 12 जनवरी को वह दुकान पर थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर ओटीपी आया। जब तक वह कुछ समझ पाते कि उनके खाते से तीन बार में 2.61 लाख और बेटी के खाते से 18 हजार रुपये निकल गए। खाते से रुपये निकलने पर सुबोध के होश उड़ गए। उन्होंने फौरन बैंक में शिकायत की। आरोप है कि बैंक कर्मियों ने उन्हें टरका दिया और पुलिस के पास भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.