रुद्रपुर, फरवरी 24 -- नानकमत्ता। पुलिस ने स्मैक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल मंजू पाण्डे के अनुसार, सोमवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम सिद्धानवदिया में सोनू पुत्र बलविंदर सिंह और सुनीता कौर पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी नौगजा पूरनगढ़ को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सोनू के कब्जे से 6.95 ग्राम और सुनीता कौर के कब्जे से 07.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...