बदायूं, अप्रैल 16 -- घरेलू कलह के चलते दो अलग-अलग स्थानों पर एक महिला समेत युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पहला मामला बदायूं सदर निवासी सत्यवती पत्नी विक्की का है। दोपहर में पति से कहासुनी के बाद उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया और मायके पहुंच गई। वहां हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दूसरी घटना में मोहल्ला अहीरटोला की है। यहां के रहने वाले राजवीर पुत्र महिपाल ने दोस्त के घर विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लाए, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- दो महिलाओं ने खाया जहरीला पदार्थ यह भी पढ़ें- दो लोगों ने खाया जहरीला पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.