बांदा, फरवरी 28 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा थाने के रामचंद्र का पुरवा मजरा बल्लान गांव निवासी जग प्रसाद त्रिवेदी ने थाने में टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 25 फरवरी को शाम वह बदौसा रोड स्थित आंख के अस्पताल से दवा कराकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक महिला व पुरुष ने रिक्शा रुकवाया और बगल से बैठ गए। जब वह ई-रिक्शा से उतरकर एक दुकान पहुंचे तो देखा कि जेब से15 हजार रुपये व आधार कार्ड गायब है। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.