महिला समेत दो की पिटाई, केस दर्ज
गोंडा, जून 25 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मझारा धन्नी पुरवा निवासी अजय कुमार गुप्ता ने थाने पर तहरीर दिया है। इसके मुताबिक गुरुवार सुबह आबादी की भूमि पर नींव खुदाई के विवाद को लेकर गांव के राहुल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, अजय मौर्य, विनोद उर्फ लालू सिंह राणा ने मिलकर श्रमिक प्रह्लाद गुप्ता और उनकी पत्नी पायल को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़, लाठी-डंडे से मारा-पीटा। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया है कि मुकदमा दर्ज किया गया है यह भी पढ़ें- भूमि पर कब्जे को लेकर पिता-पुत्र को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.