महिला समेत दो की ट्रेन से कटकर मौत
फिरोजाबाद, जून 2 -- जनपद में मंगलवार को अलग-अलग जगह महिला समेत दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी को सूचना मिली कि फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के निकट एक युवक का शव रेलवे लाइन के निकट पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को पीएम को भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत होती है। संभवतः उसकी किसी ट्रेन से गिरकर हुई है। अभी तक शव की पहचान नहीं की जा सकी है। शव पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया है। वहीं दूसरी ओर शिकोहाबाद जीआरपी पुलिस चौकी के अंतर्गत भदान रेलवे स्टेशन के समीप एक महिला की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला का नाम राजकुमारी (50) पत्नी मुरारीलाल निवासी नगला केहरी थाना सिरसागंज बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.