कन्नौज, मई 7 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारपुर में कुछ लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी। बचाने आई दो महिलाओं को भी पीट दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के संबंध में ग्राम मदारपुर निवासी सोनी देवी पत्नी शिवम जाटव ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार की सुबह शिवम, रामपाल, पप्पू व अमोल ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। जब उसकी मामी संतोष देवी व मां निर्मला देवी पत्नी गंगाराम निवासी हसौलिया (सांडी), जिला हरदोई ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, तीन नामजद पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...