महिला समेत तीन को पीटा, चार पर केस
गोरखपुर, मई 14 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोपलापुर ढेढ़ना टोला नयनसर निवासी भगवान दास ने पुलिस को तहरीर दी कि 10 मई की शाम करीब 7:30 बजे उनके पटीदार पक्ष के लोगों ने घर पर चढ़कर मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, शीला, शिमलावत, चम्पा तथा मनोज ने उनकी पत्नी सीमीरता, बहू मीना और बेटी श्रद्धा को गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडे व लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.